मकर संक्रांति पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की ओर से भव्य भंडारे का आयोजनl*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की ओर से बुधवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। चुंगी माल गोदाम, बरेली दरवाजा स्थित सिटी पोस्ट ऑफिस के बाहर आयोजित इस भंडारे में हजारों की संख्या में राहगीरों, व्यापारियों एवं आगंतुकों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का शुभारंभ सुबह 11 बजे *भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल द्वारा किया गया।* इस अवसर पर मकर संक्रांति के पारंपरिक प्रसाद रेवड़ी एवं गजक का भी वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं और नागरिकों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक दुष्यंत कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, विपिन राजू फौजी, विकास बाबू, निर्मल सिंह टीटू, राशिद हुसैन, मोहम्मद शरीफ, दिनेश पटेल, अनिल महेंद्रु, छेंवी पातशाही गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार बिल्लू सिंह, साहब सिंह, राजेंद्र भारती, अवतार सिंह मोनू, आशीर्वाद अग्रवाल, विनोद भारती, विपिन मिश्रा, मनोज शर्मा, रोहित राय, अंशु सोनी, नन्नू बाल्मीकि, पंकज तिवारी, अमिताभ अग्निहोत्री, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजीव कुमार, हर्षल सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने सभी नागरिकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करते हैं।
Comments
Post a Comment