कांग्रेस पार्टी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े सम्मान के साथ मनाई l*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत।शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज महान स्वतंत्रता सेनानी, आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक एवं राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संपूर्ण जीवन देश की आज़ादी, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से नेताजी के विचारों“तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा”से प्रेरणा लेकर देश एवं समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।श्री गंगवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा नेताजी के आदर्श आज भी हमारे लिए पथप्रदर्शक हैं।कार्यक्रम में लेखराज राठौर हरिशंकर कश्यप पुष्पेंद्र शुक्ला कमल कुमार गौड़ राकेश मिश्रा कामरान नरेश शुक्ल मुन्नी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।
Comments
Post a Comment