SPL–5 का फाइनल बना खेल और सौहार्द का ऐतिहासिक संगमकुम्हारन नाइट राइडर ने 8 रन से जीतकर ट्रॉफी पर जमाया कब्ज़ाखेल के मैदान से निकला भाईचारे और एकजुटता का सशक्त पैग़ाम


सरधना।
सरधना प्रीमियम लीग (SPL–5) का फाइनल मुकाबला केवल क्रिकेट का रोमांच नहीं था, बल्कि यह आयोजन हिन्दू–मुस्लिम एकता, सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक समरसता का मजबूत प्रतीक बनकर सामने आया। मंडी समिति स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित इस भव्य मुकाबले ने यह साबित कर दिया कि खेल समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है।
फाइनल मुकाबला सुल्तान वारियर्स और कुम्हारन नाइट राइडर के बीच खेला गया,मुख्य अतिथि सरधना विधायक माननीय अतुल प्रधान रहे साथ ही हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने बिना किसी भेदभाव के दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया और पूरे मैदान में भाईचारे का माहौल बना रहा।
टॉस जीतकर कुम्हारन नाइट राइडर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अरुण चौधरी ने 31 गेंदों में 44 रनों की शानदार पारी खेली। सुल्तान वारियर्स की ओर से गेंदबाजी में मुन्ने ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुल्तान वारियर्स की टीम ने जबरदस्त संघर्ष किया और 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। बल्लेबाजी में आदर्श ने 21 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। वहीं कुम्हारन नाइट राइडर की ओर से मयंक राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए और मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया।
अंतिम 5 ओवरों में मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया और दर्शकों की सांसें थम सी गईं, लेकिन अंततः कुम्हारन नाइट राइडर ने 8 रन से जीत दर्ज कर SPL–5 की ट्रॉफी अपने नाम की।पुरस्कार वितरण समारोह में सूर्यदेव त्यागी, आगा एनुद्दीन शाह, मिर्ज़ा इस्माइल, विनोद जैन, राजीव जैन, आगा अली शाह, महराज अंसारी, इमरान ठा, दीपक शर्मा, डॉक्टर इस्लाम, एडवोकेट ज़िया रहमान, जावेद सईद, साजिद मालिक, ज़ीशान कुरैशी, नौशाद अंसारी, हाजी कासिम, शाहबाज़ खान टहरकी, रिज़वान मालिक, पिंकी सोम, संजीव गुप्ता, सुहैल इशाक कुरैशी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विजेता टीम को ₹31,000 व ट्रॉफी, उपविजेता सुल्तान वारियर्स को ₹21,000 व ट्रॉफी तथा कमेला बुल्स को ₹11,000 का पुरस्कार दिया गया।बेस्ट बैट्समैन आशु मलिक,बेस्ट बॉलर नोनीत, मैन ऑफ द टूर्नामेंट आशु, बेस्ट फील्डर कासिम रहे।
पूरी लीग को सफल बनाने में फरमान अंसारी, खालिक अहमद, पियूष त्यागी, शाहनवाज़ कुरैशी और ऋषभ जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में SPL अध्यक्ष शाहवेज अंसारी ने कहा हमारा उद्देश्य केवल क्रिकेट कराना नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना है। SPL–5 के माध्यम से हिन्दू–मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द का जो संदेश गया है, वही हमारी सबसे बड़ी जीत है।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों, अतिथियों और हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।