एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट सपोर्ट मिशन से किसानों को मिलेगा वैश्विक बाजार का रास्ताबजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान,



रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से कृषि निर्यात को नई उड़ान

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने और उनके उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में राज्य बजट में “एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट सपोर्ट मिशन” के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करना और किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का अन्नदाता किसान कठिन परिश्रम करता है, लेकिन कई बार बाजार में उसे उसके उत्पादों का वाजिब दाम नहीं मिल पाता। सरकार की नई पहल से इस स्थिति में सुधार होगा और किसानों के उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी।
इस मिशन के तहत राज्य में कृषि उत्पादों की गुणवत्ता सुधार, पैकेजिंग, भंडारण और परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके साथ ही कृषि निर्यात से जुड़ी सप्लाई चेन को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।
सरकार का लक्ष्य है कि धान, गेंहू, फल, सब्जी, दुग्ध उत्पाद, शहद, और औषधीय पौधों जैसे प्रमुख कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाकर राज्य के किसानों की आय को कई गुना बढ़ाया जाए।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, इस योजना का प्रथम चरण राज्य के चुनिंदा जिलों में लागू किया जाएगा और सफल क्रियान्वयन के बाद इसे पूरे प्रदेश में विस्तारित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “किसान हमारे अन्नदाता हैं। राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि उनकी मेहनत का पूरा मूल्य उन्हें मिले और उनका उत्पाद पूरे विश्व में पहचान बनाए।”

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।