पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने वार्ड 16 में सड़क व नाली निर्माण का किया लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली राहत
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत। बसंत ऋतु में 28 दिन अट्ठाइस लोकार्पण के क्रम में नगर पालिका परिषद पीलीभीत द्वारा शहर में सड़क निर्माण नाला निर्माण, पार्क निर्माण, सौंदर्य करण आदि कार्यों के लोकार्पण पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल द्वारा किये जायेंगे। ये लोकार्पण 8 फरवरी से 8 मार्च तक होंगे। रविवार को पहले दिन शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी वार्ड नंबर 16 में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए मथुरा प्रसाद के घर से डॉक्टर भारत सिंह के घर तक बनी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया तथा क्षेत्रवासियों को इस सुविधा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। जलभराव और आवागमन की समस्या को दूर करने के लिए सड़क एवं नाली निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से सड़क और नाली निर्माण की मांग थी, जिसे पालिका प्रशासन ने पूरा किया है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। मोहल्ले की महिलाओं ने कहा कि यहां काफी पानी भर जाता था, अब सड़क ऊंची होकर बनाई गई है, जिससे जल भराव की समस्या नहीं रहेगी इसके अलावा सड़क की ओर से काफी गंदगी नाली में आ जाती थी उससे भी निजात मिल गई है।
लोकार्पण कार्यक्रम में साकेत सक्सेना, विपिन गंगवार, राजू फौजी, वतनदीप मिश्रा, मोहम्मद शरीफ, राशिद हुसैन, निर्मल सिंह टीटू, इमरान अंसारी, अनंत भटनागर सहित मोहल्ला सुनगढ़ी वार्ड 16 के काफी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सभी ने विकास कार्य के लिए पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment