2026-27 का बजट रखेगा ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नींव”
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
योगी सरकार का विकासोन्मुखी बजट- मोदी विज़न 2047 की दिशा में निर्णायक कदम
लखनऊ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सशक्त नेतृत्व में मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया।
यह बजट ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ की मजबूत नींव रखने वाला बताया जा रहा है।
वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि योगी सरकार का यह बजट सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का है, जिसके लिए निवेश, रोज़गार, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है।
कृषि से लेकर उद्योग तक-हर वर्ग के लिए कुछ खास
बजट में किसानों के लिए नई योजनाओं की घोषणा की गई है। सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने, फसलों के बेहतर मूल्य और कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने पर बल दिया गया है।
युवाओं के लिए ‘रोज़गार मिशन योजना’ लाई गई है, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
महिलाओं और युवाओं पर विशेष फोकस
महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के लिए बजट में बड़े प्रावधान किए गए हैं।
महिला स्वयं सहायता समूहों को और सशक्त करने के लिए नए फंड की घोषणा की गई है।
शिक्षा विभाग को भी बड़ा आवंटन मिला है, जिससे सरकारी स्कूलों में आधारभूत संरचना और डिजिटल सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।
बढ़ेगा निवेश, चमकेगा उत्तर प्रदेश
इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए कई नई परियोजनाओं की घोषणा की गई है।
एक्सप्रेस-वे, मेट्रो विस्तार, स्मार्ट सिटी और औद्योगिक गलियारों के निर्माण से उत्तर प्रदेश निवेश का केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट को “जन-अपेक्षाओं के अनुरूप और विकास का नया अध्याय” बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को मूर्त रूप देता है।
मुख्य बिंदु एक नज़र में
युवाओं के लिए नई रोज़गार मिशन योजना
किसानों के लिए नई सिंचाई और फसल मूल्य योजना
शिक्षा और स्वास्थ्य पर इतिहास में सबसे बड़ा आवंटन
महिला सशक्तिकरण के लिए नया विशेष फंड
इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से बढ़ेगा निवेश और रोज़गार
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का यह बजट योगी सरकार की विकास, विश्वास और सुशासन की नीति को और सशक्त बनाता है।
यह बजट वास्तव में “नए भारत के नए उत्तर प्रदेश” की मजबूत नींव रखता है-जहां हर वर्ग की भागीदारी के साथ विकास का नया युग शुरू होता दिख रहा है।
Comments
Post a Comment