बहेडी बार एसोसिएशन चुनाव कल बुधवार को होंगे, चार पदों के लिए आठ प्रत्यासी मैदान में, 246 अधिवकता करेंगे मतदान|
Report by:Anita Devi
बहेड़ी बार एसोसिएशन के चुनाव कल होंगे। चार प्रमुख पदों के लिए कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं,जिनके लिए 246 अधिवक्ता मतदान करेंगे.
चुनाव अधिकारी सुनील कुमार रस्तोगी की देखरेख में मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतगणना दोपहर 3 बजे के बाद शुरू की जाएगी।अध्यक्ष पद के लिए रामेंद सिंह राठी और साबिर रजा के बीच सीधा मुकाबला है। महासिचव पद पर केसर
कुमार और दीपचंद पांडेय आमने-सामने हैं.
कोषाध्यक्ष पद के लिए रविन्द्र कुमार
गंगवार और महेश चंद चुनावी मैदान में
हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर लईक अहमद
और सत्यपाल अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
चुनाव को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अधिवक्ताओ में चुनाव परिणाम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।अभी यह कहना जल्दबाज़ी होगा किसे मिलेगा ताज कौन होगा बेताज.
Comments
Post a Comment