संत रविदास जी की जयंती पर खिर्वा जलालपुर में मुस्लिम समाज में श्रद्धालुओं को पिलाई कोल्ड ड्रिंक -
संत रविदास जी की जयंती पर खिर्वा जलालपुर में मुस्लिम समाज में श्रद्धालुओं को पिलाई कोल्ड ड्रिंक -
क्षेत्र के ग्राम खिरवा जलालपुर में मुस्लिम समाज ने महान संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर श्रद्धालुओं को पानी व कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उनका सत्कार किया ।खिरवा जलालपुर में मुस्लिम समाज ने रविदास जयंती में सम्मिलित लोगों को पानी ,कोल्ड ड्रिंक पीला कर व पुष्प वर्षा करके उनका सम्मान किया खिरवा जलालपुर के रज़ा ज़ैदी पुत्र खुर्शीद इकबाल ने बताया की संत रविदास का जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें समाज में समानता ,प्रेम भक्ति और सादगी का महत्व सिखाती है संत रविदास जी ने समाज में व्याप्त जातिवाद का विरोध किया और मानव मात्र को समान बताया संत रविदास जी एक महान भक्ति संत समाज सुधारक कवि थे इस व्यवस्था को लेकर जयंती के जिम्मेदार प्रवीण एडवोकेट, सोनपाल, जल सिंह ,सोनवीर जी, ऋषभ भारती ,परवीन कुमार, रवि कुमार, अमिताभ, विक्की आदि लोगों ने मुस्लिम समाज का बहुत-बहुत धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि रज़ा ज़ैदी पुत्र खुर्शीद इकबाल ने जो कार्यक्रम किया वो समाज में भाईचारे की मिसाल को कायम करता हैं इस अवसर पर प्रधान जी हसन मेंहदी ,रज़ा ज़ैदी, तंजीम ज़ैदी, फिरोज ज़ैदी शान ज़ैदी, अब्बास ज़ैदी कामरान ज़ैदी, यूसुफ ज़ैदी आदि रहे
Comments
Post a Comment