हरियाली संरक्षण ट्रस्ट द्वारा किया गया जिला स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर का आयोजन
सरधना नगर के पाण्डुकशीला रोड स्थित जीवन पुकार चैरिटेबल ब्लड बैंक पर हरियाली संरक्षण ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर 43 ब्लड यूनिट रक्तदान किया.
जिसमें ब्लड बैंक के संचालक डॉ अरुण कुमार डॉ ओमकार पुंडीर डॉ आशी पुंडीर ने रक्तदान के फायदे बता कर समाज हित में आगे भी लोगों से रक्तदान करने की अपील की.
कार्यक्रम आयोजक हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिहान मलिक ने रक्तदान को महादान बताते हुए बताया संस्था द्वारा जिला स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें मेरठ जिले के अंतर्गत आने वाले पत्रकार व सरधना के पत्रकार बंधु मुख्य रूप से कार्यक्रम में पहुंचे जिनको संस्था द्वारा सच्चाई को उजागर करने कलम के सच्चे सिपाही समाज में पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक जागरूकता व पर्यावरण संरक्षण हेतु क्षेत्र में जागरूकता फैलाने का हेतु सम्मानित किया गया साथ ही सभी से पर्यावरण व जल संरक्षण की अपील की.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से निरंजन शास्त्री भाकियू आजाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नितिन बालियान आगा अली शाह इंजी.शादाब चौधरी सरदार सुखबीर सिंह पनेसर हनीफ राणा शोएब खान जीशान कुरैशी डॉ सोनू जाहिद कुरैशी ने इस कार्य की सराहना कर सभी से आगे भी रक्तदान करने की अपील इस मौके पर कैफ साहिल आरिब खान आदि शामिल रहे संस्था नगर अध्यक्ष दानिश कस्सार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया.
Comments
Post a Comment