भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना मुजफ्फरनगर की क्षमता वृद्धि की धनराशि अवमुक्त किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का जताया आभार
4 फरवरी 2025 भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना मुजफ्फरनगर की क्षमता वृद्धि की धनराशि अवमुक्त किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का जताया आभार*
*पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स, मेरठ मेडिकल कॉलेज को पीजीआई घोषित करने, जनपद स्तर पर मुकदमों की e फाइलिंग केंद्र, प्रदूषण जैसे विषयो के समाधान की मांग*
धर्मेंद्र मलिक
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने आज दिनांक 04 फरवरी 2025 को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर जनपद मुज़फ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में स्थित दी गंगा किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड मोरना के आधुनिकीकरण एवं क्षमता विस्तार हेतु उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के लिए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) एवं क्षेत्र के लाखों गन्ना किसानों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार किया। इसके साथ माननीय मुख्यमंत्री जी से जनपद मुजफ्फरनगर में औद्योगिक इकाइयों द्वारा RDF के नाम पर नगरपालिका ठोस अपशिष्ट (MSW) / लीगेसी वेस्ट के जलाए जाने से उत्पन्न गंभीर वायु प्रदूषण के कारण जनस्वास्थ्य की आपात स्थिति एवं संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन हेतु तत्काल दंडात्मक एवं बाध्यकारी कार्यवाही करने,मेरठ मेडिकल कॉलेज (LLRM) को पीजीआई /स्वशासी (पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) घोषित किए जाने,प्रदेश के सभी जनपदों में हाईकोर्ट मुकदमों की ई–फाइलिंग सुविधा सुचारु रूप से लागू कराने हेतु, रियल टाइम खतौनी बनाते समय अंश निर्धारण, नाम मे त्रुटि ठीक कराने, राजस्व संहिता की धारा 24 के दुरूपयोग,चकबंदी में तकनीकी का उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा की गई
माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी विषयों के समाधान हेतु आश्वस्त किया गया
भवदीय
धर्मेंद्र मलिक
राष्ट्रीय प्रवक्ता
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक
Comments
Post a Comment