राजबाग कॉलोनी में गली निर्माण के बाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था ने रिबन काट के किया लोकार्पण*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत। शहर के वार्ड नंबर 16 स्थित राजबाग कॉलोनी की गली नंबर 3 के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद गुरुवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर गली का शुभारंभ किया तथा शिलापट का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि कॉलोनीवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गली का निर्माण कराया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
इस मौके पर वार्ड सभासद प्रतिनिधि अवतार सिंह मोनू, भाजपा नेता आशा मिश्रा, सुमित गंगवार, गगन मिश्रा, कपिल मिश्र, भाजपा मीडिया सह संयोजक विपिन मिश्रा, सभासद एहतशाम वली खां, वतन दीप मिश्रा, निर्मल सिंह टीटू, राशिद हुसैन, साकेत सक्सेना, इमरान अंसारी, विकास बाबू, कमलेश वर्मा, रोहित रॉय सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कॉलोनीवासियों ने गली निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद और पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment