डॉ. लईक अहमद अंसारी ने आरोग्य मेले के तहत स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, जनसेवा में लापरवाही पर सख्त निर्देश

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं ही सरकार की प्राथमिकता-समय पर ओपीडी, दवा उपलब्धता और साफ-सफाई पर रहेगा विशेष फोकस

बरेली। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के अंतर्गत आज जाटवपुरा, बान खाना और मौलानगर स्थित अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण का नेतृत्व डॉ. लईक अहमद अंसारी, डिप्टी सीएमओ बरेली ने किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, दवा उपलब्धता, मरीज पंजीकरण एवं उपचार सेवाओं की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। डॉ. अंसारी ने केंद्रों पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं पर फीडबैक भी प्राप्त किया।
कुछ केंद्रों पर आवश्यक सुधार की जरूरत पाई गई, जिस पर डॉ. अंसारी ने संबंधित कर्मचारियों को तुरंत सुधार के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्देश्य आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
डॉ. अंसारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि समय से ओपीडी संचालन, दवाओं की निर्बाध उपलब्धता, टीकाकरण, जांच सेवाएं तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। मरीजों के साथ शिष्ट व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह भी आश्वासन दिया कि जिन कमियों की पहचान हुई है, उन्हें शीघ्र दूर कर व्यवस्थाओं को और अधिक जनहितकारी एवं प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि क्षेत्र की जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।