उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा इकाई के विस्तार से संगठन को मिलेगी नई मजबूती: एम. ए. जिलानी


शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा इकाई का विस्तार करते हुए आज कई नए व्यापारियों को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ा गया। युवा जिला अध्यक्ष शैली शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिला अध्यक्ष एम. ए. जिलानी ने सभी नए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा, हमें अपने निजी व्यवसाय के साथ-साथ व्यापार मंडल के लिए भी समय निकालना चाहिए। संगठित रहने से न केवल हमारे व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित होती है, बल्कि हम व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान भी कर सकते हैं। दायित्व मिलने के बाद हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।" प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने सभी नवनियुक्त साथियों का स्वागत किया और बधाई देते हुए कहा कि संगठन के हित में कार्य करना ही सर्वोपरि है।
नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक ने नए सदस्यों का व्यापार मंडल परिवार में स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
युवा जिला अध्यक्ष शैली शर्मा ने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा, "युवा किसी भी संगठन का स्तंभ होते हैं। एकजुट होकर कार्य करने से व्यापारियों का हित होगा, जिससे व्यापार और संगठन की शक्ति दोनों में वृद्धि होगी।"
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेंद्रू, ज़िला अध्यक्ष एम ए जिलानी,नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक, शैली शर्मा ,ऋषभ सिंह,रजी अंसारी, ताबिश ,अभिलाष गुप्ता, हर्षित गंगवार, राजेश मौर्या सहित अन्य गणमान्य व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।