त्योहारों और परीक्षाओं पर सीएम योगी सख्त कानून-व्यवस्था पर शासन स्तर की उच्च स्तरीय बैठक, सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

होली, महाशिवरात्रि और रमजान पर शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई | कांवड़ यात्रा, महिला सुरक्षा, यातायात और नकलविहीन परीक्षा की तैयारी पर सीएम ने दिए अहम निर्देश
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगामी होली, महाशिवरात्रि और रमजान जैसे पर्व-त्योहारों को देखते हुए प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण, एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश, प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव, यूपीपीसीएल अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल, प्रमुख सचिव नगर विकास, स्वास्थ्य और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी मंडलों, पुलिस ज़ोन, रेंज और जनपदों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

 त्योहारों पर सतर्कता के निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन में किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
14 और 15 फरवरी को प्रमुख शिवधामों पर भारी भीड़ होगी, ऐसे में सुगम दर्शन, यातायात, पार्किंग, महिला सुरक्षा और आपात स्थितियों से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें 24×7 सक्रिय रहें,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंदिर परिसरों में तैनात पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं के साथ मर्यादित व्यवहार करें और महिला पुलिस कर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए।

नकलविहीन परीक्षा पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने आगामी 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से कराया जाए।
परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,

सीएम योगी का
 प्रशासनिक सतर्कता पर जोर

सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया कि वे मैदानी भ्रमण बढ़ाएं, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और इंटेलिजेंस सिस्टम को सक्रिय रखें।
उन्होंने कहा कि हर अधिकारी सामुदायिक सौहार्द, कानून व्यवस्था और जनता की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।
प्रदेश सरकार त्योहारों और परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।