उ०प्र० राज्य हज समिति द्वारा हुज पे जाने वाले यात्रियो को मदरसा हिदायत रसूल में टीका करण करवाया गया*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
उ०प्र० राज्य हज समिति के पत्र सं० जी-1492/एस०एस०सी०/2026 दिनांक 05-02-2026 के द्वारा हज-2026 पर जाने वाले हज यात्रियों को कवाड्रिवेलेन्ट मेनिगोकॉकल मेनिनजाईटिस वैक्सीन सिंगल डोज तथा 65 वर्ष से अधिक आयु के हज यात्रियों को सीजनल इन्फलुएन्जा वैक्सीन और पोलियों वैक्सीन की खुराक दिलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए थे।
जिसके अनुपालन में हज यात्रा वर्ष 2026 पर जाने वाले 106 हज यात्रियों को मैनेनजाइटिस, सीजनल इन्फलुएन्जा वैक्सीन का टीकाकरण कराये जाने के सम्बन्ध में मदरसा सरचश्में हिदायत अल जामियातुल रजविया मदीनतुल इस्लाम मोहल्ला भूरे खॉ पीलीभीत में आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को प्रातः 09:00 बजे से कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें कैम्प में उपस्थित 100 हज यात्रियो को मैनेनजाइटिस, सीजनल इन्फलुएन्जा वैक्सीन का टीकाकरण कराया गया।
कार्यक्रम में आलोक कुमार शर्मा (मुख्य चिकित्साधिकारी पीलीभीत) मोहम्मद सुहेल खॉन साबरी (हज ट्रेनर), नदीम अहमद खाँ (वरिष्ठ लिपिक) तहजीब अहमद खाँ (सहयोगी) रजा-ए रसूल (प्रबन्धक) अब्दुल जाहिद अंसारी उपस्थित रहें।
Comments
Post a Comment