उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दिनदहाड़े अधिवक्ता शोएब किदवई की हत्या , 48 घंटे बीतने के बाद भी हत्यारे नहीं हुए गिरफ्तार, वकीलों में रोष

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दिनदहाड़े अधिवक्ता शोएब किदवई की हत्या कर दी गई. घटना के बाद पीड़ित की पत्नी शाजिया ने कोर्टवाली में मामला दर्ज कराया. पोस्टमार्टम के दौरान सैकड़ों वकीलों ने प्रदर्शन कर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो 16 फरवरी को बड़ा आंदोलन किया जाएगा

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की शुक्रवार (13 फरवरी) को दिनदहाड़े हत्या के बाद आज कचहरी परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बाराबंकी बार एसोसिएशन द्वारा पुलिस प्रशासन को दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम सोमवार को समाप्त हो गया।

वकीलों ने चेतावनी दी थी कि यदि हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 16 फरवरी को उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस आशंका के चलते पूरा कचहरी परिसर सुबह से ही छावनी में बदल दिया गया है। वकीलों के संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कचहरी परिसर और उसके आसपास जिले के विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी की टुकड़ियों को भी तैनात किया गया है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।स सूत्रों के अनुसार, कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और मुख्य हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास जारी है। हालांकि, बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि जब तक मुख्य शूटर और साजिशकर्ता गिरफ्तार नहीं हो जाते, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सोमवार सुबह से ही कचहरी के प्रवेश द्वारों से लेकर पटेल चौराहे तक भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण सन्नाटा पसरा हुआ है। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी अधिकारियों को लगातार निर्देश दे रहे हैं ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। वकीलों की आगामी रणनीति पर भी खुफिया एजेंसियां नजर रख रही हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस की कार्रवाई से वकील संतुष्ट होते हैं या विरोध प्रदर्शन जारी रहता है।



Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।