पीलीभीत: सपा का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर बोले सपा नेता बोले 'सत्ता के इशारे पर हो रहा है दमन*'

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत। जनपद में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मखदूम खां की गिरफ्तारी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने आर-पार की जंग छेड़ दी है। गुरुवार को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी और सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च गुरुवार दोपहर को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहाँ से जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह 'जग्गा' के नेतृत्व में नेताओं ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचकर सपाइयों ने अपर जिलाधिकारी (ADM) को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें जिला उपाध्यक्ष की 'नियम विरुद्ध' गिरफ्तारी का पूरा ब्यौरा दिया गया है। सत्ता के दबाव में गिरफ्तारी का आरोप ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह 'जग्गा' ने कड़े शब्दों में कहा कि जनपद के एक राज्य मंत्री के इशारे पर जिला प्रशासन और पुलिस समाजवादियों का लगातार उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा, "18 फरवरी की रात जिस तरह मखदूम खां को उठाया गया और उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराएं लगाई गईं, वह पूरी तरह सत्ता पक्ष की दमनकारी नीति का हिस्सा है। माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।"
हाईकोर्ट तक जाएगी न्याय की लड़ाई
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता और सपा नेता सुधीर तिवारी ने कानूनी पक्ष रखते हुए प्रशासन को घेरा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस ने धारा 170 BNSS का सहारा लेकर जेल भेजने की जो प्रक्रिया अपनाई है, वह कानूनी रूप से गलत है क्योंकि यह धारा मूल FIR में दर्ज ही नहीं थी। तिवारी ने ऐलान किया कि "यदि सपा जिला उपाध्यक्ष का साथ मिला, तो इस अन्याय के विरुद्ध हम हाईकोर्ट (उच्च न्यायालय) तक लड़ाई लड़ेंगे।"
प्रमुख बिंदु और मांगें:
 नियम विरुद्ध गिरफ्तारी: सपा का आरोप है कि 7 साल से कम सजा वाले मामलों में सीधे जेल भेजना सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है।  प्रशासनिक मिलीभगत: आरोप लगाया गया है कि अमरिया तहसील प्रशासन और पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहे हैं।
 आंदोलन की चेतावनी: यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं हुई, तो सपा कार्यकर्ता 'जेल भरो आंदोलन' शुरू करेंगे। इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि वे किसी भी सूरत में समाजवादियों का दमन बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस दौरान पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां "फूल बाबू" ने कहा कि निर्दोष कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाना और जेल भेजना राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी हर वैधानिक एवं संवैधानिक कदम उठाएगी।
इस दौरान सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी,पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर तिवारी एडवोकेट,यूसुफ कादरी, सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर,सपा जिला उपाध्यक्ष काशीराम सरोज,पीलीभीत विधानसभा अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी, प्रदीप सोनकर,गयासुद्दीन मंसूरी,यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष शाहिद खान (संजय खान) ,अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश शुक्ला एडवोकेट,धनपति वर्मा एडवोकेट,मुक्तदिर हयात खां,रमेश राजा,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष हरगोविंद गंगवार,नाबिर अली मंसूरी,सतेंद्र मौर्य,हाजी शीबू मलिक,अरशद ताहिर ब्लॉक अध्यक्ष, मेंहदी रजा,शराफत यार खां एडवोकेट,मलखान सिंह वर्मा,केके पाल, नरेन्द्र गोस्वामी,आशीष सक्सेना एडवोकेट,शिशिर यादव एडवोकेट,प्रशांत यादव एडवोकेट,राशिद अल्वी,हरसिमरन सिंह,अदील अहमद,मो.हसन खां,मोहसिन ख़ां,कायम खान एडवोकेट ,शादाब खान,इमरान खान सहित कई सपा पदाधिकारी मौजूद रहे...

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।