लिटिल एंजेल्स स्कूल में पैरेंट टैलेंट हंट शो का द्वितीय संस्करण का आयोजन किया गया*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत: लिटिल एंजेल्स स्कूल में पैरेंट टैलेंट हंट शो का द्वितीय संस्करण आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत, विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य एन सी पाठक, कार्यकारी निदेशक उज्ज्वल अग्रवाल, उप प्रधानाचार्या अंजू सक्सेना, हेडमिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा आदि में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की । इस कार्यक्रम में अभिभावकों नें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, इस टैलेंट हंट शो में एक दिन पेरेंट्स के नाम किया जाता है, पेरेंट्स के लिए विभिन्न प्रकार की आउटडोर और इंडोर एक्टिविटीज कराई जाती हैं ।आज की एक्टिविटीज में सिंगिंग, कैरम, चैस, टेबल टेनिस, रंगोली मेकिंग, फायरलेस कुकिंग, कार्ड मेकिंग, बुके अरेंजमेंट, थाल डेकोरेशन, सुडोकू, टग आफ वार एवं कई तरह की फन रेसेज कराई गईं, जिनका अविभावकों नें बहुत लुत्फ उठाया । कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी विजेताओं एवं उपविजेताओं को सम्मानित किया गया । लिटिल एंजेल्स स्कूल द्वारा किए गए इस प्रयास की सभी अविभावकों नें भूरी भूरी प्रशंसा की ।
Comments
Post a Comment