उसने पढ़ा करोड़ों का एवान में बजट लेकिन उदास लोगों के चेहरे नहीं पढ़े -प्रदेश महासचिव/बहेड़ी विधायक/पूर्व मंत्री अता उर रहमान
आज लखनऊ विधानसभा में प्रदेश महासचिव/बहेड़ी विधायक/पूर्व मंत्री माननीय अता उर रहमान जी ने किसानों के गन्ने के भुगतान से लेकर स्वास्थ्य सुविधाएं, कताई मिल की खाली पड़ी जमीन पर मेडिकल कॉलेज, रिछा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज, केसर मिल रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज, बहेड़ी रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए ब्रिज के निर्माण की मांग की,112 नंबर जो समाजवादी सरकार में 100 नंबर हुआ करती थी जिन गरीबों की सुनवाई थाने में नहीं होती थी उनके 100नंबर डायल करते ही पुलिस तुरंत उनकी मदद को उनके दरवाज़े पर पहुंच जाती थी आज 112 नंबर होते ही उसकी कार्य शैली और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए, बहेड़ी नगरपालिका की तरफ़ से लगाए गए बेतहाश टैक्स जो लखनऊ नगर निगम से भी ज़्यादा है उसकी जांच कराकर हाउस टैक्स कम करने की मांग की, बहेड़ी में छात्रों और युवाओं के लिए एक स्टेडियम के लिए भी आवाज़ उठाई, और बहेड़ी क्षेत्र में जहां 100 से ज़्यादा राइस मिल हैं उनके लिए एक्सपोर्ट प्वाइंट की मांग की, इसके अलावा महंगाई बेरोजगारी और आम जनता की सुख सुविधाओं के लिए सदन के अंदर मजबूती से आवाज़ उठाई माननीय विधायक जी ने एक शेर के साथ अपनी बात खत्म की
उसने पढ़ा करोड़ों का एवान में बजट
लेकिन उदास लोगों के चेहरे नहीं पढ़े
Comments
Post a Comment