विश्व आर्द्र भूमि दिवस के अवसर पर एस. एन. इंटर कॉलेज में प्रार्थना सभा के उपरान्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
विश्व आर्द्र भूमि दिवस के अवसर पर एस. एन. इंटर कॉलेज, पीलीभीत में प्रार्थना सभा के उपरान्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर शिक्षक यासीन अहमद खां ने विद्यार्थियों को तालाबों, झीलों, नदियों एवं पोखरों के संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्द्र भूमि का भ्रमण कराते हुए बताया कि जल संरक्षण, जैव विविधता के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में आर्द्र भूमि की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि आर्द्र भूमि न केवल जल स्रोतों को संरक्षित करती है, बल्कि अनेक जीव-जंतुओं और वनस्पतियों का प्राकृतिक आवास भी है, जिससे पारिस्थितिक तंत्र सुदृढ़ होता है। इस अवसर पर शिक्षक रेहान असफी साहब ने भी अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।