ग्राम राठ में प्रदेश महासचिव/बहेड़ी विधायक/पूर्व मंत्री माननीय अता उर रहमान जी ने अपनी विधायक निधि से बनवाए गए सी सी रोड का उदघाटन किया

Report By:Anita Devi 
कल दिनांक 01/02/2026 ग्राम राठ में प्रदेश महासचिव/बहेड़ी विधायक/पूर्व मंत्री माननीय अता उर रहमान जी ने अपनी विधायक निधि से बनवाए गए सी सी रोड का उदघाटन किया तमाम ग्रामीणों ने माननीय विधायक जी को शुक्रिया और धन्यवाद कहा 
   
    इसके साथ ही ग्राम राठ में गुलाब सिंह सागर जी की अध्यक्षता संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती का कार्यक्रम भी हुआ जिसमें माननीय विधायक श्री अता उर रहमान जी ने कहा गुरु शिरोमणि संत रविदास जी ने अपने विचारों और कार्यों से समाज में  व्याप्त भेद भाव
और सामाजिक विद्वेष को मिटाने का संदेश दिया उनकी वाणी ने प्रेम समानता और मानवता का दीप जलाया सद्भाव समानता और समरसता पर आधारित
उनकीशिक्षाएं हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी और समाजवाद की धरोहर डॉक्टर भीम राव आंबेडकर जी ने भी जीवन भर इन्हीं सिद्धांतों की जोत जगाई लेकिन दुर्भाग्य से आज की सरकारों में इन सिद्धांतों की जान पर बन आई है हमें एक होकर ये मुश्किल लड़ाई लड़नी होगी समाज में प्रेम मोहब्बत और भाईचारा बढ़ाना होगा
वर्तमान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखलेश यादव जी इस मिशन के अलम बरदार हैं जो दलित महापुरुषों के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं पी डी ए के माध्यम से संविधान की रक्षा और दलित पिछड़ों  आदिवासियों के हक अधिकारों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ रहे हैं


        बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सोनकर जी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी, महात्मा ज्योतिबा फुले, और संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के जीवन और उनके सिद्धांतों पर विस्तार से बताया  और कहा कि बी जे पी संविधान को धीरे धीरे खत्म करने में लगी हुई है
ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखलेश यादव जी संविधान को बचाने की बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं हम सबको मिलकर श्री अखलेश यादव जी का साथ देना है  समाजवादी पार्टी को जिताना है और बहेड़ी विधानसभा से श्री अता उर रहमान जी को एक बार फिर भारी बहुमत से विजई बनाना है 
      इनके अलावा दमखोदा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख हाजी
वफ़ा उर रहमान जी, विधानसभा अध्यक्ष नासिर रज़ा खां,महानगर उपाध्यक्ष खालिद बाबू, ज़िला पंचायत सदस्य डॉ, ब्रह्मस्वरूप सागर, राजेश सागर, हरीश सागर, हर स्वरूप मौर्य, सिद्धार्थ शर्मा, राजू मौर्य ने भी महात्मा ज्योतिबा फुले, संत शिरोमणि रविदास जी बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी के जीवन पर रौशनी डाली 
     इस मौके प्रेमपाल बाल्मीकि, हरपाल बाल्मीकि,
राजपाल वाल्मीकि, अमर सिंह सागर, घासीराम सागर, जीत सिंह सागर, चौधरी महिपाल सिंह,रामप्रसाद सागर, दयाराम सागर, बेचेलाल सागर, राम सहाय सागर, ओम प्रकाश सागर, मोहन सिंह सागर, ज्वाला प्रसाद सागर, भूप सिंह सागर, राहुल सागर, नेमचंद्र सागर, इंद्रपाल सागर, पप्पू सागर, अर्जुन सागर, धर्मपाल सागर, वीरपाल सागर, सत्यवीर सागर, नितिन सागर, मनोज सागर, वीर सिंह सागर, सोमपाल सागर प्रधान जी, छोटेलाल श्रीवास्तव, राम अवतार श्रीवास्तव, नरेश दिवाकर, तोताराम दिवाकर, सुरेश दिवाकर, रूपचंद दिवाकर, बाबूराम सक्सेना, दुर्गा प्रसाद, रामप्रसाद, विधानसभा महासचिव हाशिम अली, वारिस हुसैन खां, मीडिया प्रभारी फ़रीद अंसारी, हनीफ अल्वी प्रधान जी, रफ़ीक़ मंसूरी प्रधान जी, मोहम्मद शादाब, हामिद खां, पप्पु खां, मोहम्मद अहमद, शकील अहमद आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।