सरधना में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर तेल लेने आए व्यक्ति के साथ कथित धांधली, हंगामा


सरधना। बिनोली अड्डा के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में कथित धांधली का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शाहआलम निवासी सरधना ने अपनी बाइक में 210 रुपये का पेट्रोल डलवाया। आरोप है कि पंप कर्मी ने पहले मशीन में 210 रुपये फीड कर मशीन चालू कर दी, जिसके बाद प्रार्थी ने फोन-पे के माध्यम से भुगतान कर दिया।
शाहआलम का कहना है कि जैसे ही वह बाइक स्टार्ट कर आगे बढ़े, बाइक की पेट्रोल सूई में कोई हरकत नहीं हुई। शक होने पर उन्होंने तुरंत पंप पर वापस जाकर शिकायत की। इस पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने दावा किया कि पूरा पेट्रोल डाला गया है। बात बढ़ने पर काफी देर तक मौके पर हंगामा होता रहा।
आरोप है कि बाद में बाइक की टंकी खुलवाकर चेक की गई, जिसमें पेट्रोल न के बराबर मिला। शाहआलम का कहना है कि जब मामला बढ़ा और मौके पर भीड़ जुटने लगी, तब पंप कर्मियों ने स्थिति संभालने के लिए पेट्रोल डालने की बात कही। लोगों में चर्चा है कि चोरी पकड़ में आने के बाद पेट्रोल डाला गया।
वहीं जब सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो कैमरों की पोजीशन सही नहीं पाई गई, जिससे स्पष्ट फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकी। मौके पर मौजूद मैनेजर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। पंप सहयोगी ने सफाई देते हुए कहा कि “मशीन ने शायद जंप मार दिया होगा।”
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ समाजसेवी शाहवेज़ अंसारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा, “यह मामला बेहद गंभीर है। यदि भुगतान के बाद भी उपभोक्ता को पेट्रोल नहीं मिलता, तो यह जनता के साथ अन्याय है। पंप प्रबंधन को स्पष्ट जवाब देना चाहिए और संबंधित विभाग को तत्काल जांच करानी चाहिए। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”
घटना के बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शाहआलम ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।