विधान सभा चुनाव नज़दिक आते ही राजनीतिक पार्टियो मे हलचल तेज़ हुई, अनीस अहमद खान ने बसपा को कहा अलविदा, सपा में शामिल हुए*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
उत्तर प्रदेश सरकार में कई बार मंत्री रहे अनीस अहमद खान ‘फूलबाबू’ के
सपा में शामिल होने से पार्टी में कई वरिष्ठ नेता टिकट की दावेदारी कर रहे थे उनकी दावेदारी खतरे में पड़ीl
अनीस अहमद खान ‘फूलबाबू’ के लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से जनपद पीलीभीत में प्रथम आगमन के अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा अभूतपूर्व, ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन की सूचना मिलते ही पूरे जिले में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी और कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। खनंका पुल से शुरू हुआ स्वागत काफिला रोहनिया, बीसलपुर (चांद मस्जिद), ईदगाह, पटेल नगर पुलिया, पुराना पीलीभीत बस स्टैंड, बरखेड़ा, सिमरिया, पौटा तथा केजीएन–2 नकटादाना स्थित समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय पीलीभीत तक भव्य रूप से जारी रहा। विभिन्न स्थानों पर फूलमालाओं, गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा, और नारों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। युवा साथियों ने बाइक रैली के माध्यम से स्वागत किया, वहीं वरिष्ठ नेताओं और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पूरे मार्ग में “समाजवादी पार्टी जिंदाबाद” और “फूलबाबू जी का स्वागत है” के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
इस दौरान स्वागत समारोह में सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर,पूर्व प्रत्याशी बीसलपुर दिव्या पी गंगवार, पीलीभीत विधानसभा अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अल्वी,अकील अहमद अंसारी,फैजान अली खां एडवोकेट,गयासुद्दीन मंसूरी,धनपति वर्मा एडवोकेट,अमित पाठक एडवोकेट,सपा हाजी अकबर अहमद अंसारी,संदीप सक्सेना, मुक्तदिर हयात खां,बालकराम सागर,काशीराम सरोज,यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष संजय खान,नरेश कुमार सागर,चौधरी प्रदीप पटेल,महेश पटेल,शालू खान,शोयब खान, अनीस बेग, जीशान खान,मुन्ने शाह , मुन्ने खाद,अंसार खां राइस मिलर,सोहेल हुसैन,सय्यद फरहान,शफी उर्रहमान, कमर अंसारी,नदीम अंसारी, रेहान रजा,अंसार मंसूरी,नूरहसन मंसूरी, गुड्डू बाजपेयी आदि तमाम सम्मानित नेतागण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे...
Comments
Post a Comment