तेनुघाट डैम परिसर स्थित पिकनिक स्पॉट्स में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बोकारो जिला परिषद की बैठक

तेनुघाट डैम परिसर स्थित पिकनिक स्पॉट्स में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बोकारो जिला परिषद की बैठक शाहजहां के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रतिवेदन पेश करते हुए पार्टी के जिला सचिव इफ्तेखार महमूद ने कहा कि वोट के लिए केंद्र के सत्ताधारी पार्टी द्वारा देशवासियों को धर्म के आधार पर बांटने का घृणीत काम किया जा रहा है। श्री महमूद ने कहा कि जिस खुलेआम ढंग से उक्त घृणित काम किया जा रहा है उससे देश की आन, बान, शान खतरा में चली गई है। 
          बैठक में सर्वसम्मति से सत्येंद्र कुमार (बोकारो) तथा पोखन महतो (चंद्रपुर) को सहायक जिला सचिव और चुंबन महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया। सर्वसम्मत से पंचानन महतो, सत्येंद्र कुमार, रामाश्रय प्रसाद सिंह, सोमर मांझी, शाहजहां, दिवाकर महतो, महेंद्र मुंडा, मोहिउद्दीन अंसारी, पोखर महतो, आई डी सिंह, चुम्बन महतो, मोहम्मद इस्लाम को जिला कार्यकारिणी समिति के लिए चयन किया गया। बैठक में सभी पार्टी सदस्यों को निर्देश दिया गया कि 28 अप्रैल तक सदस्यता नवीकरण कराले।
बैठक में 11 विभागों का गठन किया गया जिसमें संगठन विभाग, किसान सभा, ट्रेड यूनियन, महिला समाज, छात्र संघ, यूथ फेडरेशन,अल्पसंख्यक विभाग, आदिवासी महासभा, भारतीय जननाट्य संघ, मीडिया विभाग तथा विस्थापित संघ शामिल है। आगामी 12 फरवरी को आयोजित देशव्यापी एकदिवसीय हड़ताल को सक्रिय समर्थन करने का निर्णय लिया गया तथा किसान सभा की ओर से पेटरवार में जुलूस निकालने का निर्णय हुआ। 
         जिला सचिव इफ्तेखार महमूद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई। 
  फोटो:-  मंचासीन नेतागण तथा संबोधित करते हुए इफ्तेखार महमूद।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।