रोडवेज बस स्टैंड पर आरओ वाटर प्लांट का लोकार्पण, यात्रियों को मिलेगा शुद्ध पेयजल*

*शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 


पीलीभीत। नगर पालिका परिषद पीलीभीत द्वारा शहर में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “28 दिन, अट्ठाइस लोकार्पण” अभियान के तहत गुरुवार को रोडवेज बस स्टैंड पर आरओ वाटर प्लांट का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ *नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल* ने फीता काटकर व शिलापट का अनावरण कर किया। यहां पूर्व में लगा हुआ वाटर प्लांट खराब होने के बाद पिछले 16 वर्ष से बंद पड़ा था, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
  इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि गर्मी का मौसम नजदीक है और यात्रियों व रोडवेज कर्मचारियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय से पहले आरओ वाटर प्लांट की स्थापना की गई है। नगर पालिका द्वारा नए आरओ वाटर प्लांट की स्थापना से अब शुद्ध पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम के दौरान मौजूद रोडवेज कर्मचारियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व यात्रियों ने शहर में हो रहे विकास कार्यों के लिए पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया। लोकार्पण कार्यक्रम में सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, राशिद हुसैन, विपिन राजू फौजी, मोहम्मद शरीफ, सुनीता सिंह, विपिन मिश्रा, सुहानी सक्सेना, आयुषी पांडेय, सुनीता गंगवार, पंकज तिवारी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, रवि अग्रवाल, राकेश वर्मा, मोइन खां, ज्योति तलवार, सनी तथा रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में यात्री उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।