भोजीपुरा विधानसभा में समीकरणों पर आज़ाद समाज पार्टी की पैनी नज़र



रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ बोले- “यहां के नतीजे चौंकाने वाले होंगे”

लखनऊ/बरेली:
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आज़ाद समाज पार्टी ने भोजीपुरा क्षेत्र में अपनी रणनीतिक गतिविधियों को तेज कर दिया है। शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ लखनऊ से जाते वक्त बरेली में पार्टी के मंडल प्रभारी वसीम चौधरी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय समीकरणों पर गहन चर्चा की।

जातिगत और सामाजिक समीकरणों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत

बैठक के दौरान पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (भीम आर्मी) डॉ. मेव खुर्शीद ख़ान ने भोजीपुरा विधानसभा (120) क्षेत्र की सामाजिक और जातिगत स्थिति पर तैयार विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी।
रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में लगभग 3.80 लाख मतदाता हैं जिनमें 
करीब 70,000 दलित मतदाता और 
लगभग 1,80,000 मुस्लिम मतदाता वही 
65,000 पिछड़ा वर्ग
40,000 सवर्ण मतदाता
और 25,000 अन्य समुदायों के मतदाता शामिल हैं।
डॉ. मेव खुर्शीद ख़ान ने बताया कि पार्टी “समान प्रतिनिधित्व, सामाजिक न्याय और स्थानीय मुद्दों” के एजेंडे पर सभी समुदायों के बीच संवाद स्थापित कर रही है।

मेव समाज पहली बार जुड़ा संगठित रूप में

डॉ. खुर्शीद ख़ान ने बताया कि भोजीपुरा क्षेत्र में मेव समाज की बड़ी आबादी है, जो पहली बार संगठित रूप से चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में आज़ाद समाज पार्टी के साथ जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक आंदोलन के रूप में उभर रहा है जो सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के हाथों को मजबूती देगा।

“संगठन जातिगत 
आंकड़ों से आगे बढ़कर सामाजिक एकता की ओर”

प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने क्षेत्रीय रिपोर्ट पर संतोष जताते हुए कहा 
“भोजीपुरा विधानसभा में हमारे कार्यकर्ता जातिगत आंकड़ों से आगे बढ़कर सामाजिक एकता की दिशा में काम कर रहे हैं। जिस तरह डॉ. मेव खुर्शीद ख़ान और उनकी टीम ग्राउंड स्तर पर कार्य कर रही है, उसके परिणाम निश्चित रूप से चौंकाने वाले होंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के मिशन को ज़मीन पर उतारना है।
युवाओं और किसानों के मुद्दों पर सक्रिय पार्टी
मंडल प्रभारी वसीम चौधरी ने बैठक के दौरान क्षेत्रीय संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं, किसानों और वंचित तबकों के मुद्दों पर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है और गांव-गांव संपर्क अभियान चला रही है।
भोजीपुरा बनेगा प्रदेश में उदाहरण
बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा 
“आप लोग जातिगत आंकड़ों को संगठनात्मक शक्ति में बदलें, जनता के बीच पहुंचें और मुद्दों के आधार पर काम करें। आने वाले समय में भोजीपुरा विधानसभा पूरे प्रदेश में उदाहरण बनेगी।”
बैठक में शामिल रहे पदाधिकारी
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी कोर कमेटी सदस्य अच्छन अंसारी एडवोकेट, मुख्य मंडल प्रभारी संजीव कुमार सागर, मंडल प्रभारी राजेंद्र सिंह गुर्जर, भीम आर्मी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं अलीगढ़ मंडल प्रभारी अतुल वाल्मीकि, मुख्य जिला प्रभारी डॉ. दुर्वेश अली अंसारी, जिला प्रभारी एवं मुख्य प्रभारी 120 भोजीपुरा विधानसभा असलम मंसूरी, जिला अध्यक्ष मनोज सागर, भोजीपुरा विधानसभा अध्यक्ष सतपाल सागर सहित कई जिला और मंडल स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।