एस एन कॉलेज मे सेफर इंटरनेट दिवस पर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत एस. एन. इंटर कॉलेज, में आज सेफर इंटरनेट दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें साइबर खतरों से बचाव की सही जानकारी देना रहा।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को इंटरनेट सुरक्षा विषय पर एक प्रभावशाली पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रदर्शित की गई। प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने अपने संबोधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) की उपयोगिता, महत्व एवं उसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीक का समझदारी और जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में शिक्षक यासीन अहमद खां एवं हनीफ खां ने इंटरनेट और ए.आई. के प्रभाव, लाभ तथा उनके सुरक्षित उपयोग के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग, फर्जी सूचनाओं और डिजिटल जोखिमों से सतर्क रहने के उपाय भी बताए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन साइबर खतरों के प्रति संवेदनशील बनाना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ उपस्थित रहा।
Comments
Post a Comment