मेरठ की केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान यूनिट में मरीजों का बढता रुझान

Report By S.A.Betab
मेरठ :केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान यूनिट कैंटोनमेंट बोर्ड में मरीजों का रुझान बढ़ता जा रहा है। जटिल से जटिल रोग से पीड़ित मरीज जहां एलोपैथी की ओर आकर्षित होते हैं वही देखने में यह आया है की कैंटोनमेंट बोर्ड की चिकित्सा अनुसंधान यूनिट में रोगी यूनानी पैथी का लाभ ले रहे हैं। दिन प्रतिदिन बढ़ती मरीजों की संख्या यह दर्शाती है कि यहां यूनानी पैथी में मेरठ और आसपास के लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। कैंटोनमेंट बोर्ड में स्थित इस यूनिट की बात की जाए तो इस यूनिट के इंचार्ज डॉक्टर मौ. तारिक़ खान से मेरठ शहर व देहात के रोगी लाभान्वित हो रहे हैं। 2014 में केंद्र में श्री नरेंद्र मोदी की  सरकार आने के बाद भारतीय पैथियों का एक मंत्रालय बनाया गया जिसे आयुष मंत्रालय कहते हैं। इस आयुष मंत्रालय में आयुर्वेद /यूनानी /होम्योपैथी /सिद्धा /नेचुरोपैथी को कंबाइंड करके यह मंत्रालय बना दिया गया है,  और तब से इंडियन पैथी सफलता को छू रही है। मेरठ में कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल में चिकित्सा अनुसंधान यूनिट यूनानी खुला हुआ है। अनुसंधान के साथ सामान्य रोगी भी यहां देखे जाते हैं। यह चिकित्सा अनुसंधान यूनिट केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत है ।
इस चिकित्सा अनुसंधान यूनिट में सामान्य रोगी का पंजीकरण मात्र ₹20 में किया जाता है जिसमें एक सप्ताह की दवाई निशुल्क प्रदान की जाती है ।यूनानी चिकित्सक ध्यान पूर्वक मरीजों का निरीक्षण करते हैं और यूनानी दवाइयां लिखी जाती है, जिन्हें यूनिट की फार्मेसी से निशुल्क दवाई प्रदान की जाती है। इस चिकित्सा अनुसंधान यूनिट में जो रोगी अनुसंधान के अंतर्गत पंजीकृत किए जाते हैं उनका पंजीकरण निशुल्क है और उनसे  दवाइयों एवं जांच का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
साथ ही अनुसंधान के अंतर्गत आने वाले मरीजों की निशुल्क जांच कराई जाती है और उनको निशुल्क औषधिया प्रदान की जाती है। इस चिकित्सा अनुसंधान यूनिट में रोगियों की संख्या प्रतिदिन 200 के करीब है। इस चिकित्सा अनुसंधान यूनिट के अंतर्गत एससी-एसटी के लिए स्पेशल कार्यक्रम के अंतर्गत मोबाइल वैन टीम अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में जाकर इलाज करती है और उनको निशुल्क दवाइयां प्रदान करती है। यूनानीपैथी के इस अनुसंधान की बात करें तो यह अनुसंधान यूनिट  कैंटोनमेंट  जनरल हॉस्पिटल में 1 मार्च 2014 से स्थापित की गई है। मेरठ में विगत 1988 से  शहर के विभिन्न स्थानों में यह अनुसंधान यूनिट कार्यरत था।और रोगियों को निरंतर सेवा प्रदान कर रहा था।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।