जनता की आवाज़ पर सीएम योगी का त्वरित एक्शन

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी सैकड़ों शिकायतें, अधिकारियों को सख्त निर्देश “कोई भी फरियादी मायूस न लौटे”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने हर फरियादी की बात धैर्यपूर्वक सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल व प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि हर शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और कोई भी फरियादी निराश होकर वापस न लौटे।
भूमि विवाद, पुलिस, राजस्व और चिकित्सा मामलों पर विशेष ध्यान
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से भूमि विवाद, पुलिस, राजस्व, चिकित्सा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों को संज्ञान में लिया। उन्होंने कहा कि इन मामलों को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निपटाया जाए ताकि जनता को शीघ्र न्याय मिल सके।

जनता से सीधा संवाद  भरोसे का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि “जनता दर्शन कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम हैं।” उन्होंने कहा कि इनसे लोगों को यह भरोसा मिलता है कि सरकार उनके साथ खड़ी है और उनके अधिकारों व न्याय की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

फरियादियों ने जताया आभार

जनता दर्शन में आए लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं और त्वरित हस्तक्षेप के लिए आभार व्यक्त किया। कई फरियादियों ने कहा कि जब मुख्यमंत्री खुद सुनवाई करते हैं तो अधिकारियों की जवाबदेही और तत्परता बढ़ जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा जनता ही हमारी ताकत है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर अधिकारी और कर्मचारी जनसेवा की भावना से कार्य करे। उन्होंने कहा जनता ही हमारी ताकत है, उनकी समस्याओं का समाधान ही हमारा लक्ष्य है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।