डॉ. आस्था अग्रवाल ने किया नौगवां फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट पोल का लोकार्पण*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
64 स्ट्रीट लाइट पोल से जगमगाया ब्रिज, शहर को मिली सौंदर्य और सुरक्षा की नई सौगात
ऑनलाइन खोली और बंद की जा सकेगी स्ट्रीट लाइट

पीलीभीत। शहर के सौंदर्यीकरण और यातायात सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर पालिका परिषद पीलीभीत द्वारा नौगवां फ्लाईओवर ब्रिज को अत्याधुनिक स्ट्रीट लाइटों से सुसज्जित कर दिया गया है। शनिवार की शाम पालिका अध्यक्ष ने स्विच दबाकर 64 स्ट्रीट लाइट पोल का लोकार्पण किया, जिसके साथ ही पूरा फ्लाईओवर रंगीन रोशनी से जगमगा उठा और लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। पालिका अध्यक्ष ने शिलापट का अनावरण करने के बाद मोबाइल से ऑनलाइन लाइट खोलकर स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया। नगर पालिका परिषद द्वारा फ्लाईओवर ब्रिज के दोनों ओर 32-32 स्टेनलेस स्टील के कुल 64 स्ट्रीट लाइट पोल स्थापित किए गए हैं। इन पोलों की खास बात यह है कि इनमें पीलीभीत टाइगर रिजर्व की पहचान ‘टाइगर’ की आकृति तथा जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान मानी जाने वाली बांसुरी की कलाकृति को भी शामिल किया गया है, जिससे फ्लाईओवर की सुंदरता और अधिक बढ़ गई है।
लोकार्पण कार्यक्रम शनिवार, 14 फरवरी 2026 को सायं 5:45 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के नागरिकों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। जैसे ही स्ट्रीट लाइटों का स्विच ऑन किया गया, पूरा नौगवां फ्लाईओवर रोशनी से नहा उठा और मौके पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खुशी व्यक्त की।
स्ट्रीट लाइटें चालू होने के बाद देर रात तक शहरवासी फ्लाईओवर की खूबसूरती देखने के लिए पहुंचते रहे। लोग वहां वीडियो बनाते और फोटो खिंचवाते नजर आए। कई लोगों ने इसे शहर के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में सराहनीय कदम बताया। इस अवसर पर सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, राशिद हुसैन, इकबाल हजरत, अवतार सिंह मोनू, निर्मल सिंह टीटू, विपिन राजू फौजी, अनस अंसारी, मोहम्मद शरीफ, कुमकुम अग्रवाल, अंजलि आदर्श, अर्चना खंडेलवाल, डॉ अनुरीता सक्सेना, पदमा अग्रवाल, मधु कुमार, मीना बग्गा, पूनम चंद्र, डॉ सरिता, सुधा, मिरला, नीता अग्रवाल, गौरी, मेघा अग्रवाल, इमरान अंसारी,  विकास बाबू, मोहन स्वरूप, इंजीनियर पंकज राजपूत, सुनील राठौर, रईस बेग, मेघा अग्रवाल, प्रशांत जैसवार, संतोष सक्सेना, अरुण उपाध्याय, विपिन मिश्रा, नरेंद्र तिवारी, कमलेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।