गांधी स्टेडियम में खेल हस्तियों के स्टैचू बने आकर्षण का केंद्र, सेल्फी प्वाइंट का डॉ आस्था ने किया लोकार्पण*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित “28 दिन, 28 लोकार्पण” अभियान के अंतर्गत शहर के गांधी स्टेडियम में खेल प्रेमियों के लिए विशेष पहल की गई। इस क्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव, पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली तथा भाला फेंक खेल से संबंधित स्टैचू आधारित सेल्फी प्वाइंट के निर्माण एवं अधिष्ठापन कार्य का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. अग्रवाल द्वारा किया गया।
लोकार्पण समारोह के दौरान मौजूद लोगों ने नव निर्मित सेल्फी प्वाइंट को खेल प्रतिभाओं को प्रेरित करने वाला कदम बताया। इस अवसर पर खेल विभाग एवं नगर पालिका से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह यादव, वेटलिफ्टिंग कोच महेश कुमार, हॉकी कोच प्रगति सिंह, तोताराम, पंकज तिवारी, दीप अग्रवाल, रोहित कुमार, सभासद अनस अंसारी, विकास सिंह, विपिन त्यागी, सुनीता सिंह, साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, राशिद हुसैन, विपिन राजू फौजी, निर्मल सिंह टीटू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment