Epstine Files के डर से मोदी ने ट्रंप के आगे पूरी तरह सरेंडर बोल दिया है, ये साफ दर्शाता है कि हमारे प्रधानमंत्री कमजोर है: उदय भानु चिब।
नई दिल्ली, 10 फरवरी 2026:* भारतीय युवा कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब के नेतृत्व में Epstein Files में पीएम मोदी के नाम आने पर और इस संबंध में एवं जनरल नरवाने की किताब को लेके पीएम मोदी की चुप्पी के खिलाफ PM आवास का घेराव किया।
इस दौरान देश भर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नई दिल्ली के जंतर मंतर पर एकत्रित हुए, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद श्री नासिर हुसैन जी, लोकसभा सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव जी, AICC राष्ट्रीय सचिव श्री प्रदीप नरवाल जी, भी प्रदर्शन में शामिल हुए और वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं को उन्होंने संबोधित किया।
इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी ने कहा कि Epstine Files के डर से मोदी ने ट्रंप के आगे पूरी तरह सरेंडर बोल दिया है, ये साफ दर्शाता है कि हमारे प्रधानमंत्री कमजोर है, Epstein files के डर से नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं, क्योंकि जिन लोगों ने उनकी इमेज बनाई है, वही लोग उनकी इमेज को फोड़ने में लगे हैं। Epstein files में अभी बहुत से खुलासे होने है, जिसे बाहर नहीं लाया जा रहा है, Epstein files में जो है, उसे पूरा देश जानना चाहता है। Epstein files के माध्यम से ये पता लगा है कि जेफरी एप्स्टीन जो कि अमेरिका का एक सजायाफ्ता मानव तस्कर, बाल यौन अपराधी और सीरियल बलात्कारी है, उसने लिखा है कि लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसकी "सलाह ली और इजरायल में अमेरिकी राष्ट्रपति के लाभ के लिए नाचे-गाए। वे कुछ हफ्ते पहले मिले थे। IT WORKED!", यह पूरे राष्ट्र के लिए शर्म की बात है। पीएम मोदी इस वजह से बेहद दबाव में है, इसलिए जो ट्रेड डील चार महीने से रुकी हुई थी, उसमें कुछ बदला नहीं और एक शाम उस ट्रेड डील को साइन कर दिया गया। नरेंद्र मोदी जी पर भयंकर दबाव में है। उनकी इमेज का जो गुब्बारा है, जिसे हजारों करोड़ रुपए खर्च कर बनाया गया था, वो फूट सकता है, इसलिए अब देश का युवा और हर नागरिक ये समझ चुका है कि प्रधानमंत्री Compromised हैं। पीएम मोदी ने देश के फैसले, देश की गरिमा, सब कुछ ट्रंप के आगे गिरवी रख दिया है। सिर्फ इसलिए कि Epstine Files में जो इनके कांड हैं, वो बाहर न आएं। मोदी जी आज जो कर रहे हैं, इसका नुकसान देश को लंबे वक्त तक झेलना होगा।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने यह भी कहा कि LoP श्री राहुल गांधी जी के सवालों से, व पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल नरवाने जी की किताब की सच्चाई से, पीएम मोदी को डर लगता है, इसलिए वो संसद से भाग गए, उन्हें झूठ का सहारा लेना पड़ा। पिछले हफ्ते संसद में कुछ ऐसा हुआ, जो पूरी तरह अलोकतांत्रिक था। नेता विपक्ष के तौर पर, जब श्री राहुल गांधी जी ने एक गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की ज़िम्मेदारी से पीछे हटने पर सवाल उठाया, तो उन्हें बोलने ही नहीं दिया गया। पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे जी की किताब में सामने आए तथ्यों ने एक असहज सच्चाई उजागर की है। जब चीन भारत पर दबाव बना रहा था, तब प्रधानमंत्री हमारी सेना के साथ खड़े नहीं हुए। इसीलिए बहस रोकी गई। इसीलिए संसद को ख़ामोश किया गया। देश में पहली बार LoP को लोकसभा में राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर बोलने नहीं दिया जा रहा है, नेता विपक्ष को जिस तरह अपनी बात रखने से रोका जा रहा है, यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। पीएम मोदी लोकसभा में भाषण देने नहीं आए, इसलिए स्पीकर से सफाई दिलवा रहे हैं और झूठ के पीछे छिप रहे है। मोदी ने अपनी खोखली छवि के लिए, पूरे देश को दांव पर लगा दिया है।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने यह मांग करते हुए कहा कि सरकार को नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी को संसद में बोलने देना चाहिए। केंद्र सरकार का यह तानाशाही रवैया देश और लोकतंत्र के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। आखिर BJP किस बात से डर रही है? Epstein फाइल, नरवणे जी की किताब पर, और ट्रेड डील पर पीएम मोदी अपनी सफाई दे, अन्यथा कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस संसद से लेके सड़क तक इस ही प्रकार लड़ाई लड़ती रहेगी।
भारतीय युवा कांग्रेस ने आज पीएम आवास घेराव का आयोजन किया, इस घेराव के लिए देश भर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण जंतर मंतर, नई दिल्ली पर एकत्रित हुए, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब के नेतृत्व में जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घेराव के लिए बढ़ रहे थे, तब दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया और तकरीबन 250 युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को डिटेन भी कर लिया गया। इसके साथ साथ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के आवास के बाहर और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के आवास के बाहर भी प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के कई राष्ट्रीय पदाधिकारीगण और कई प्रदेश अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।
धन्यवाद सहित:
वरुण पांडेय।
राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन,
भारतीय युवा कांग्रेस।
Comments
Post a Comment