लिटिल एंजल्स स्कूल में संपन्न हुई SOF लेवल-2 की परीक्षा,700 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल हुए।
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत : लिटिल एंजल्स स्कूल में संपन्न हुई SOF लेवल-2 की परीक्षा; 700 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल हुए । लिटिल एंजिल्स स्कूल में रविवार को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) की द्वितीय चरण (लेवल-2) की परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पीलीभीत के अलावा पड़ोसी जनपदों और उत्तराखंड से आए 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। तीन पालियों में आयोजित हुई परीक्षा परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए इसे तीन मुख्य पालियों में विभाजित किया गया थाl
प्रथम पाली (9:00 - 10:00 AM): इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड (IEO) द्वितीय पाली (11:00 - 12:00 PM): नेशनल साइंस ओलंपियाड (NSO) तृतीय पाली (1:00 - 2:00 PM): इंटरनेशनल मैथमैटिक्स ओलंपियाड (IMO)
संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया का संचालन ओलंपियाड प्रभारी उत्तम शर्मा और भुवनेश गोयल की देखरेख में संपन्न हुआ। परीक्षा कक्षों में कड़ाई और अनुशासन बनाए रखने के लिए मुख्य निरीक्षक के रूप में आकिब ज़मा और छवि जायसवाल तैनात रहे। उनके साथ विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय योगदान दिया ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित रहे।
प्रबंधन ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर संजीव अग्रवाल और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर उज्ज्वल अग्रवाल ने कहा कि लेवल-2 की परीक्षा में पहुंचना ही अपने आप में एक उपलब्धि है। प्रिंसिपल एन.सी. पाठक, हेड मिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा और वाइस प्रिंसिपल अंजू मैम ने केंद्र का निरीक्षण किया और परीक्षा की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
बाहर से आए अभिभावकों ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं और अनुशासन की प्रशंसा की।
Comments
Post a Comment