अनीता देवी की रिपोर्ट बहेड़ी (बरेली)आज दिनांक 15 3.26 को समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर बहुजन नायक के नाम से प्रसिद्ध मान्यवर काशीराम जी की जयंती मनाई गई।

आज दिनांक 15 3.26 को समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर बहुजन नायक के नाम से प्रसिद्ध मान्यवर काशीराम जी की जयंती मनाई गई।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य डॉ, ब्रहमस्वरूप सागर ने कहा कि 

मान्यवर कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन समाज के दबे-कुचले, शोषित और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने हमें सिखाया कि राजनीतिक शक्ति ही सामाजिक परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत होती है।
साथियों, कांशीराम जी का सपना था कि देश में हर वर्ग को बराबरी का अधिकार मिले, हर व्यक्ति को सम्मान और न्याय मिले। उन्होंने समाज को जागरूक किया, संगठन की ताकत बताई और यह संदेश दिया कि जब तक हम संगठित नहीं होंगे, तब तक हमारा हक हमें नहीं मिलेगा।
        इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां ने मान्यवर काशीराम जी जीवन पर प्रकाश डाला और उनके पांच प्रमुख नारों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

इनके अलावा नगर अध्यक्ष लईक अहमद चांदनी, एस सी प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ जय सिंह सागर, बाबा साहब वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष हरीश सागर ने भी मान्यवर काशीराम जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ ब्रहमस्वरूप सागर व संचालन कोषाध्यक्ष हरस्वरूप मौर्य जी ने किया।
इस मौके पर जगदीश रस्तोगी, उमेश गंगवार, इरशाद अली नेताजी, नगर मीडिया प्रभारी फरीद अंसारी, राम अवतार श्रीवास्तव, तसलीम अंसारी ठेकेदार, सैक्टर प्रभारी लईक उस्मानी, इम्तियाज कस्सार इरशाद अहमद अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।