तीसरी बार टी-20 विश्व कप जीतकर भारत ने रचा इतिहास
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
सनराइज हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. शबीना ख़ान ने भारतीय टीम को दी बधाई, कहा यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण
बरेली। भारत की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। तीसरी बार टी-20 विश्व कप जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व क्रिकेट में अपना परचम लहराया है। इस शानदार उपलब्धि पर सनराइज हॉस्पिटल की डायरेक्टर एवं सनराइज फाइटर क्रिकेट टीम की ओनर डॉ. शबीना ख़ान ने भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
डॉ. शबीना ख़ान ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और टीम भावना के दम पर यह गौरवशाली जीत हासिल की है। खिलाड़ियों के जज़्बे और समर्पण ने न केवल देश का मान बढ़ाया है बल्कि करोड़ों भारतीयों को गर्व और खुशी का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, संयम और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया, जिसकी बदौलत भारत तीसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने में सफल रहा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट टीम विश्व की सबसे मजबूत टीमों में से एक है।
डॉ. शबीना ख़ान ने कहा कि पूरे देश के लोग इस जीत का जश्न मना रहे हैं और हर भारतीय को अपनी टीम पर गर्व है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी भारतीय खिलाड़ी इसी तरह देश का नाम रोशन करते रहेंगे।
Comments
Post a Comment