कांशीराम साहब के 92 वें जन्मदिवस पे आजाद समाज पार्टी के 6 वें स्थापना दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
**
*शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत | दिनांक: 15 मार्च 2026
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब के 92वें जन्मदिवस एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के 6वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे सैलिब्रेशन बैंकट हॉल, पीलीभीत में एक विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार गौतम ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय संजीव सागर जी (प्रदेश संगठन मंत्री एवं मुख्य मंडल प्रभारी, बरेली मंडल) रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजीव सागर जी ने कहा कि बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को जागरूक, संगठित और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने में समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रेरित करते हैं।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार गौतम ने कहा कि आजाद समाज पार्टी मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और बहुजन समाज को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कांशीराम साहब के बताए रास्ते पर चलकर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांशीराम साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह जी ने किया।इस अवसर मुख्य रूप से मण्डल प्रभारी वसीम चौधरी जी, मण्डल प्रभारी रोहित सागर जी, जिला प्रभारी रामचन्द्र प्रजापति, आकाश सिंह आजाद, अब्दुल वहीद खान, जिला उपाध्यक्ष अकील अहमद इदरीसी, राजकुमार गौतम, जिला महासचिव आकिब रजा, जिला संगठन मंत्री नावेद रजा, विधानसभा अध्यक्ष राजाराम गौतम, सत्यप्रकाश सागर, राजाराम प्रचारी, सुरेन्द्र सागर, विधानसभा उपाध्यक्ष इकबाल अंसारी, असगर हुसैन अंसारी, त्रिमोहन राठौर, राशिद सावरी, डा0 नागेन्द्र गौतम, अमन कुमार, मुसब्बिर अली, सतीश सागर आदि बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment