होली पर आंवला लोकसभा के समग्र विकास का संकल्प, सपा नेताओं ने खेली फूलों की होली



रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

भाजपा सरकार के वादों पर उठाए सवाल, गौशाला में गायों की मौत पर पशुधन मंत्री से इस्तीफे की मांग

बरेली। होली के पावन अवसर पर आंवला विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता पीयूष वर्मा के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली खेली तथा गुजिया खिलाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आंवला सांसद नीरज मौर्य उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव ने की। इस अवसर पर सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि वह आंवला लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा, शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रवासियों को अपने वोट के अधिकार के प्रति सजग रहना चाहिए। यदि वोट सुरक्षित रहेगा तभी लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पीडीए वर्ग के वोट काटकर लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र, संविधान और वोट बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
नीरज मौर्य ने कहा कि आगामी चुनाव में बरेली जिले की सभी नौ सीटें जीतकर समाजवादी पार्टी नया इतिहास बनाएगी और प्रदेश में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सपा सरकार के कार्यों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम के आयोजक पीयूष वर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव ने कहा कि आंवला की देवतुल्य जनता से उनका पुराना रिश्ता है और इस बार विधानसभा क्षेत्र के लोग आपसी मतभेद भूलकर एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को जीत दिलाने का काम करेंगे।
कार्यक्रम में संजीव यादव, मयंक शुक्ला, डॉ. इन्द्रपाल यादव, अमित राज सिंह, शिवचरन कश्यप, नरेंद्र गौतम, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, सत्येंद्र सविता, ओमवीर यादव, भुवनेश यादव, अरविंद यादव, जीराज यादव, भारती चौहान, स्मिता यादव, संजय शास्त्री, बीडी वर्मा, लक्ष्मण प्रसाद लोधी, बनवारी लाल मौर्य, पदम सिंह सागर, चमन सिंह यादव, आकाश प्रेमी, बाल्मीकि विकार अली, गुड्डू, शब्बीर, हाफिज, संदीप सक्सेना, रोहित चौधरी, महेंद्र मौर्य, अवधेश शर्मा, मोहित राठौर, रामदीन सागर, भगवत शरण पाल, रोहित लोधी, विशाल मौर्य, शिवम चौहान, वेद प्रकाश मौर्य, मुनेंद्र राजपूत, राजकुमार लोधी, राजेंद्र यादव, अनिल यादव, रणजीत सिंह, राकेश प्रताप सिंह, इरशाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।