व्यापार मंडल अध्यक्ष अफ़रोज़ जिलानी की बेटी रक्शन्दा जिलानी ने अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में एक अलग पहचान बनाई

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत की बेटी रक्शन्दा जिलानी ने अपनी मेहनत और हुनर से अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में एक अलग पहचान बनाई है। एमिटी नोएडा से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन और बर्मिंघम यूनिवर्सिटी, लंदन से फैशन डिजाइनिंग में ही पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद फैशन डिजाइनिंग का बिज़नेस स्टार्ट किया और लंदन में रह कर दुनिया में फैशन डिजाइनिंग में नाम कमाया आज रक्षंदा की डिजाइन की हुई ड्रेसेज दुनिया में एक अलग पहचान बना रही है उन्होंने लंदन में ही अपना फैशन ब्रांड 'ज़िवाना' (Zivaana) शुरू किया। आज उनके डिजाइन किए हुए लिबास दुनिया भर के बड़े आयोजनों की शान बन रहे हैं।
होली और ईद के मौके पर उन्होंने पीलीभीत के सिटी पैलेस में अपने सूट्स की प्रदर्शनी लगाई हुई है वहाँ लोगों की भीड़ को देख कर महसूस होता है पीलीभीत के लोगों की भी ज़िवाना पहली पसंद बनती जा रही है आज 'ज़िवाना' की ड्रेसेस न केवल लंदन बल्कि दुनिया भर के बड़े आयोजनों की पहली पसंद बन चुकी हैं। रक्षंदा की डिजाइन की गई ड्रेसेस अपनी खास शैली और नजाकत के लिए जानी जाती हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सभी महिलाओं और बेटियों को ढेरों शुभकामनाएं देती हूँ। मेरा मानना है कि अगर बेटियां कुछ करने की ठान लें, तो दुनिया की हर मंजिल आसान है। अपनी शिक्षा और हुनर पर भरोसा रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी।"

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।