नगीना सीओ सर्किल क्षेत्र के कोतवाली देहात में प्रर्दशन कर एसडीएम सीओ को ज्ञापन सौंपा शिय्या सुन्नी समुदाय वर्ग के लोगों ने संयुक्त रूप से।
कोतवाली देहात हर वर्षकी भांति इस वर्ष भी रमजान की आखरी जुम्मे को शिया समुदाय की मस्जिद में विश्वशाति एवं आतंकवाद के विरोध में (योमे कुदस दिवस) के रूप में आतंकवाद का विरोध करते हुए शिया समुदाय के लोगों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया ।तथा एसडीएम नगीना के माध्यम से एक ज्ञापन भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सोपा ।
जिसमें शिया समुदाय के साथ सुन्नी समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया।
जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग मोहल्ला सादात स्थित शिया जामा मस्जिद में एकत्र हुए तथा
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इस समय विश्व के अधिकतर देश किसी न किसी प्रकार के आतंकवाद से पड़ित है।
फिलिस्तीन पर अमेरिका व इजरायल द्वारा निहत्ते लोगों पर बमबारी कर हत्या की जा रही है तथा मस्जिदे अलअक्सा पर भी अत्यधिक अत्याचार किया जा रहा है। अमेरिका में इजरायल द्वारा संपूर्ण विश्व में फैलाए जा रहे आतंकवाद के कारण किसी भी देश की संप्रभुता को खतरा हो सकता है।
उन्होंने इजरायल द्वारा ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अली खामनाई व. उनके परिवार की की गई हत्या की भी घोर निंदा निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर मौलाना कासिम अब्बास, मास्टर मोहम्मद हैदर, सुहेल बाकर, आजद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव मौलाना अतिकुर रहमान, जिला पंचायत उम्मीदवार दो शफीक अहमद, इमरान कुरेशी, समीम कुरेशी उर्फ बबलू, ग्राम प्रधान प्रत्याशी इमरान शमी कुरैशी, असलम कुरैशी, डॉक्टर इश्तियाक अंसारी, उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह, काफी संख्यामें शिया व मुस्लिम समाज के सम्भ्रांत व्यक्ति उपस्थित थे।
अंत में मस्जिद के बाहर उप प जिलाधिकारी नगीना विजयशंकर को के माध्यम भारतके राष्ट्रपति को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से उचित कदम उठाते हए किसी को भी सड़क पर जानकी की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्राधिकार अंजनी कुमार चतुर्वेदी थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार पुलिस-फोर्स के साथ उपस्थित थे।
दूसरी ओर रमजान के अलविदा जुमे को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र की आज सभी मस्जिदों में लोगों ने भारी संख्या जुम्मे की नमाज अदा की ।
Comments
Post a Comment