बहेड़ी ईद-उल-फितर पर कड़ी सुरक्षा, पुलिस रही मुस्तैद,शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई नमाज, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद




Report By:Anita Devi 
बहेड़ी। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर नगर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के चलते पूरे क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा।
पुराने रोड बेज स्थित कदीमी ईदगाह और नूरी नगर की आलाहजरत ईदगाह समेत नगर की प्रमुख मस्जिदों—बाज़ार वाली मस्जिद, मोती मस्जिद, पाकड़ वाली मस्जिद, मियां वाली मस्जिद, ताज मस्जिद, सकलैनी मस्जिद और उमर मस्जिद , अब्दुल्ला चौधरी मस्जिद, मौलाशाह मियां वाली मस्जिद मदारे आज़म मस्जिद अजहरी मस्जिद, मदीना मस्जिद सहित सभी मस्जिदों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी।
क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार और कोतवाल पवन कुमार, इंटेलीजेंस विभाग व दमकल विभाग स्वयं मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लेते रहे। नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना सामने नहीं आई।
पुलिस की सतर्कता और प्रशासन के बेहतर प्रबंधन के चलते सभी स्थानों पर नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।
स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सराहना की और कहा कि इसी तरह के प्रयासों से क्षेत्र में अमन और शांति बनी रहती

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।