रिमझिम बारिश के चलते अलविदा जुमें की नमाज़ जामा मस्जिद के अन्दर नमाज़ अदा करते सैकड़ों की संख्या में नमाज़ी।
नगीना - रमज़ाने मुबारक के पाॅचवें जुमें अलविदा की नमाज़ रिमझिम बारिश के चलते भारी पुलिस फोर्स की सुरक्षा में हुई शांति पूर्वक सम्पन्न।
वैसे तो लोग रमज़ाने मुबारक के 29 वें रोज़े गुरुवार की चाॅदरात की संभावना को देखते हुए चौथे जुमें को ही अलविदा जुमा मानकर चल रहे थे। लेकिन सऊदी अरब में बुधवार यानी 29 वें रोज़े को वहां पर ईदुल फितहर का चाॅद नहीं दिखाई दिया है। जिससे वहां पर गुरुवार को ईदुल फितहर का चाॅद दिखाई दिया और आज शुक्रवार को वहां पर ईदुल फितहर का त्योहार मनाया जा रहा है। लेकिन भारत में आज शुक्रवार को रमज़ाने मुबारक का 30वें रोज़े को अलविदा जुमा और चाॅद भी दिखाई देगा । शनिवार को ईदुल फितहर का त्योहार भी बड़े हर्षोल्लास व आपसी भाईचारा सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। जिसको देखते हुए
आज अलविदा जुमें की नमाज़ जामा मस्जिद पर जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद अवैस अकरम ने अदा कराई।
नमाज के बाद देश व दुनिया में अमन-चैन व आपस में भाईचारा व सौहार्द और एक दुसरे में मोहब्बत क़ायम रखने , बीमारों को शिफा व परेशान हाल लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए खुदा के आगे हाथ फैलाकर दुआएं मांगी।
उधर रमज़ान के अलविदा जुमें की नमाज़ को देखते हुए जामा मस्जिद पर सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए बारिश में ही सीओ नगीना अंजनी कुमार चतुर्वेदी, थाना प्रभारी अवनीत मान,एस आई सरवेज खान,एस आई रामचंद्र पुलिस फोर्स के साथ छतरी में ही तैनात दिखाई दिए।
दोपहर लगभग 2-30 बजे खबर भेजें जाने तक रिमझिम बारिश जारी थी।
(बाॅक्स)
आज सवेरे 5 बजे से पड़ रही लगातार बारिश को देखते हुए अलविदा जुमें पर बाजारों की सड़कों पर ईद की खरीदारी करने वाले ग्राहक न दिखाई देने से दुकानदारों के चेहरे मुरझाए दिखाई दे रहे हैं।
(2) बारिश के चलते अलविदा जुमें की नमाज़ जामा मस्जिद के अलावा मौहल्ले की अन्य मस्जिदों में भी अदा की गई।
Comments
Post a Comment