विधायक अता उर रहमान ईद के मौके पर कस्बा बहेड़ी के मज़हबी इदारों में पहुंचे और अहम मज़हबी शख्सियतों मज़हबी रहनुमाओं से मुलाक़ात कर ईद उल फितर की मुबारकबाद पेश की

अनीता देवी की रिपोर्ट 
बहेड़ी (बरेली)प्रदेश महासचिव/बहेड़ी विधायक/पूर्व मंत्री आली जनाब अता उर रहमान साहब ईद के  मौके पर कस्बा बहेड़ी की अहम मज़हबी शख्सियतों के मज़हबी इदारों में पहुंचे और मज़हबी रहनुमाओं से मुलाक़ात कर ईद उल फितर की मुबारकबाद पेश की मोहल्ला शेखू पुर में खानकाहे मंजूरिया में पहुंच कर हज़रत सैयद नूरी मियां से मिले और ईद की मुबारकबाद पेश की, मोहल्ला लाइन पार नई बस्ती खानकाहे शेरया में पहुंच कर हज़रत  निशात मियां हुज़ूर से मिले और हज़रत खालिद मियां जिनका हाल ही में इंतकाल हो गया था गमी  की पहली ईद पर इजहारे ताज़ियत किया ,और  दारुल उलूम हनफिया के बानी मौलाना फरीद अहमद शिकोही मदारी से मिले और ईद की मुबारकबाद पेश की, जामा ए अरबिया बदीया मदारया के बानी मरहूम मौलाना खलीक अहमद मदारी के साहबजादे जनाब नादिर खलीक मदारी से मिले गमी की इस पहली ईद पर इजहारे ताज़ियत किया और दुख की इस घड़ी में पूरी तरह से अहले खाना के साथ खड़े रहने का वादा किया 
 सभी मज़हबी शख्सियतों ने मुल्क में अमन और भाईचारे के लिए दुआ की और आली जनाब अता उर रहमान साहब को दुआओं से नवाजा और आम जनता की हिमायत में काम करते रहने की कीमती सलाह भी दी।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।