गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की मांग को मिला समर्थन, मुस्लिम मजलिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद ने शंकराचार्य से की भेंट



रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

कहा-संवैधानिक दायरे में फैसला होने से गौवंश वध पर लगेगा अंकुश, मॉब लिंचिंग की घटनाओं में भी आएगी कमी

लखनऊ।
राजधानी लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात कर वसी अहमद, राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने और गौवंश वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग का समर्थन व्यक्त किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए वसी अहमद ने बताया कि उनकी यह मुलाकात आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से हुई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार संवैधानिक दायरे में रहकर गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को स्वीकार करती है, तो इससे देश में गौकशी पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।
वसी अहमद ने कहा कि इस तरह का निर्णय होने से एक ओर जहां गौवंश वध की घटनाओं पर रोक लगेगी, वहीं दूसरी ओर गौकशी के नाम पर होने वाली मॉब लिंचिंग जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में भी कमी आएगी। इससे समाज में शांति, भाईचारा और आपसी विश्वास का वातावरण मजबूत होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक बहु-सांस्कृतिक और बहु-धार्मिक देश है, जहां सभी समुदायों को मिल-जुलकर रहने की परंपरा रही है। ऐसे में किसी भी मुद्दे का समाधान संविधान और कानून के दायरे में रहकर किया जाना चाहिए, जिससे देश में सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिल सके।
मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने समाज में शांति, सद्भाव और आपसी संवाद को मजबूत करने पर भी बल दिया।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।