भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार ने बहेड़ी विधानसभा का किया दौरा,



Report by: Anita Devi 
बहेड़ी। (8mar) भाजपा नेत्री व अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन तथा बरेली के पूर्व सांसद संतोष गंगवार की पुत्री श्रीमति श्रुति गंगवार ने रविवार को बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने गांव कुन्डरा, नौली, पचपेड़ा, लोदीपुर सहित करीब डेढ़ दर्जन गांवों का दौरा कर लोगों के घर जाकर गामी की होली मिली। होली मिलन के दौरान पहुंची भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार का लोगों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया तो महिलाओं ने उनसे गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने परिवारों से मुलाकात के साथ-साथ क्षेत्र का उनसे हाल-चाल जाना। इस दौरान भाजपा नेत्री श्रीमती गंगवार ने कहा कि यह होली मिलन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब घर-गृहस्थी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जल, थल और आकाश हर जगह अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। श्रुति गंगवार ने खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि उन्हें क्षेत्र के बड़े-बुजुर्गों और भाई-बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लोग अपनी बेटी को भरपूर स्नेह और प्यार देते रहेंगे। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता व नगर पालिका चेयरमैन पति अजय जायसवाल बॉबी, भजन लाल गंगवार एड, जयेन्द्र गंगवार, नरेश शर्मा, शांति पाल गंगवार, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष जितेन्द्र सक्सेना, अविनाश गंगवार, ठाकुर वीर सिंह, काली चरण गंगवार, गौरव पाल, सिया राम गंगवार सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।