कस्बा रिछा के होनहार प्रतिभाशाली युवा मिनहाज शकील (Minhaj Shakeel) ने UPSC 2025 (परिणाम 2026) में 513वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया
अनीता देवी की रिपोर्ट
बहेड़ी (बरेली)118_विधानसभा_बहेड़ी हमारे क्षेत्र कस्बा रिछा के होनहार प्रतिभाशाली युवा मिनहाज शकील (Minhaj Shakeel) ने UPSC 2025 (परिणाम 2026) में 513वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। IIT दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने वाले मिनहाज ने नौकरी छोड़कर मेहनत की और अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की।
देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी में कामयाबी हासिल करके अपने माता-पिता, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रदेश महासचिव/बहेड़ी विधायक/पूर्व मंत्री अता उर रहमान ने उनको उनकी इस शानदार सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दीं ।यह सफलता उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
साथ ही उनके माता-पिता को भी बहुत-बहुत बधाई, जिनके संस्कार, प्रेरणा और त्याग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमें विश्वास है कि यह युवा आगे चलकर देश और समाज की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।
बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ
Comments
Post a Comment