यूपीएचसी सीबीगंज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम


रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया गया जोर, उत्कृष्ट कार्य करने वाली नर्स, एएनएम और आशा कार्यकर्ता सम्मानित

बरेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूपीएचसी सीबीगंज में एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की पहल पर पहली बार इस स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में एडी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शाहिद तथा डॉ. गंगासरन सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली स्टाफ नर्सों, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में इन स्वास्थ्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में एनीमिया की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। इसके साथ ही पात्र महिलाओं के लिए मौके पर ही आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित किए गए, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े संदेश लिखे गए। महिलाओं के उत्साह और सहभागिता को बढ़ाने के लिए सेल्फी कॉर्नर बनाया गया तथा महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए गुब्बारे भी उड़ाए गए।
इसके अलावा “चेन ऑफ होप” गतिविधि के माध्यम से एकता, सहयोग और महिलाओं की सामूहिक शक्ति का संदेश दिया गया। वहीं “ट्री ऑफ होप” गतिविधि के अंतर्गत महिला स्टाफ और मरीजों ने पत्तियों पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े अपने संकल्प और सकारात्मक संदेश लिखकर पेड़ पर बांधे।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता और सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।