बहुजन समाज के महानायक कांशीराम का संघर्ष आज भी देता है सामाजिक न्याय की प्रेरणा: डॉ. मोहम्मद फ़ाज़िल
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
बसपा नेता बोले- कांशीराम साहब ने वंचित, दलित और पिछड़े समाज को राजनीतिक ताकत देने के लिए खड़ा किया ऐतिहासिक आंदोलन
बरेली। बहुजन समाज पार्टी के नेता डॉ. मोहम्मद फ़ाज़िल ने बहुजन आंदोलन के प्रणेता मान्यवर काशीराम जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कांशीराम साहब का पूरा जीवन बहुजन समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए समर्पित रहा।
डॉ. फ़ाज़िल ने कहा कि कांशीराम साहब ने समाज में व्याप्त भेदभाव और अन्याय के खिलाफ एक मजबूत आंदोलन खड़ा किया और दलित, पिछड़े, आदिवासी तथा वंचित वर्गों को एकजुट करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम साहब का सपना था कि बहुजन समाज राजनीतिक रूप से मजबूत हो और सत्ता में उसकी बराबर की भागीदारी सुनिश्चित हो।
उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य के साथ कांशीराम साहब ने 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की, जिसने देश की राजनीति में बहुजन समाज की आवाज को मजबूत किया। उनके संघर्ष और विचारों की बदौलत ही बहुजन समाज को राजनीतिक पहचान मिली और समाज के वंचित वर्गों को आगे बढ़ने का रास्ता मिला।
डॉ. फ़ाज़िल ने कहा कि आज भी कांशीराम साहब के विचार करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बसपा के कार्यकर्ता उनके बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि कांशीराम साहब के सपनों को साकार करने के लिए बसपा सुप्रीमो बहन मायावती के नेतृत्व में पार्टी लगातार बहुजन समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ रही है।
डॉ. मोहम्मद फ़ाज़िल ने कहा कि कांशीराम साहब का संघर्ष और विचार हमेशा समाज को जागरूक और संगठित करने का काम करते रहेंगे।
Comments
Post a Comment