गाय और भैंस के दूध में क्या अंतर? सेहत के लिए कौन बेहतर-डॉ. मोहम्मद ख़ालिक अंसारी



रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 
 
मायरा हॉस्पिटल के 
डायरेक्टर ने मेडिकल साइंस और इस्लामी नजरिए से बताया दूध के फायदे

बरेली। मायरा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद ख़ालिक अंसारी ने कहा कि दूध इंसान की सेहत के लिए अल्लाह की एक बड़ी नेमत है। उन्होंने बताया कि भारत में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला दूध गाय और भैंस का होता है, लेकिन दोनों के पोषक तत्वों और सेहत पर प्रभाव में कुछ अहम अंतर भी होते हैं।
डॉ. अंसारी के मुताबिक मेडिकल साइंस के अनुसार गाय का दूध हल्का और जल्दी पचने वाला माना जाता है। इसमें फैट की मात्रा कम होती है, इसलिए बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए यह ज्यादा बेहतर रहता है। गाय के दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी-12 और पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
वहीं भैंस का दूध अधिक गाढ़ा और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फैट और प्रोटीन की मात्रा गाय के दूध से ज्यादा होती है, इसलिए यह शरीर को ज्यादा ऊर्जा देता है। डॉ. अंसारी ने बताया कि जो लोग ज्यादा शारीरिक मेहनत करते हैं या जिन्हें अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत होती है, उनके लिए भैंस का दूध फायदेमंद हो सकता है। हालांकि अधिक फैट होने की वजह से यह कुछ लोगों को भारी भी लग सकता है।
डॉ. अंसारी ने कहा कि इस्लामी नजरिए से भी दूध को बहुत अहम और फायदेमंद बताया गया है। पवित्र ग्रंथ कुरान में भी अल्लाह तआला ने दूध को इंसानों के लिए पाक और लाभकारी पेय बताया है। उन्होंने कहा कि गाय और भैंस दोनों का दूध हलाल है और अगर संतुलित मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी सेहत, उम्र और पाचन शक्ति के अनुसार दूध का चयन करें और रोजाना दूध या उससे बने पौष्टिक पदार्थों का सेवन करें, क्योंकि दूध शरीर को ताकत, पोषण और रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।