नगर पालिका बोर्ड बैठक में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद पीलीभीत की बोर्ड बैठक में पालिका के वरिष्ठतम सभासद एवं भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत किया गया। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल, सभासदों व पूरे पालिका परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार अभिनंदन किया।
बैठक आरंभ होने से पूर्व सभासदों और पालिका कर्मचारियों ने पालिका गेट से लेकर मीटिंग हॉल तक जुलूस के रूप में गोकुल प्रसाद मौर्य को लाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान वातावरण ढोल-नगाड़ों और स्वागत नारों से गूंज उठा। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि गोकुल प्रसाद मौर्य का भाजपा जिलाध्यक्ष बनना केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे नगर पालिका परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इससे संगठन और नगर के विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने सभी सभासदों, पालिका कर्मचारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।
स्वागत कार्यक्रम का संचालन सभासद साकेत सक्सेना ने किया। इसके बाद आयोजित बोर्ड बैठक में शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। सभासदों ने कहा कि गोकुल प्रसाद मौर्य के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने से सभी को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है, क्योंकि उनके बीच का ही एक सभासद अब जिले में पार्टी का नेतृत्व कर रहा है।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान, सभासद वतनदीप मिश्रा, निर्मल सिंह, विपिन गंगवार, साकेत सक्सेना, इकबाल हजरत, चेतन गंगवार, शरीफ अंसारी, राशिद हुसैन, पुष्पा उपाध्याय, सुनीता सिंह, रत्ना शुक्ला, शिखा वर्मा, विकास बाबू, अनस अंसारी, निज़ाकत अली कादरी, सुरेश लोधी, मोहन स्वरूप, पल्लवी, शिवम श्रीवास्तव, जाहिदा बी, विपिन मिश्रा, अवतार सिंह मोनू, जगन्नाथ प्यारे, पंकज तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।