काशीटांड गांव का विद्युतीकरण हो जाने की खुशी में असनापानी में ग्रामीणों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव तथा झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद का परंपरागत ढंग से स्वागत किया।

 दशको पूर्व से बिजली से वंचित झूमरा पहाड़ के असनापानी तथा बिरहोरडेरा एवं काशीटांड गांव का विद्युतीकरण हो जाने की खुशी में असनापानी में ग्रामीणों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव तथा झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद का परंपरागत ढंग से स्वागत किया। इस मौके पर गांव के भादो मांझी ने बतलाया कि बिजली की सुविधा के लिए उपर्युक्त तीनों गांव के लोग पिछले दो दशक से लगातार प्रयासरत थे। क्षेत्र के विधायकगणों से बराबर मौखिक और लिखित आग्रह करते रहे किंतु बिजली विभाग पर कोई असर नहीं हुआ। श्री  मांझी ने कहा कि अंत में ग्रामीणों ने श्री महमूद से संपर्क किया और उन्हीं के नेतृत्व में आंदोलन हुआ तब जाकर तीनों गांवों को बिजली से जोड़ा गया। उल्लेखनीय है कि किसी भी सरकारी पद पर नहीं रहने के बावजूद गोमिया क्षेत्र के विकास के लिए श्री महमूद की सक्रियता इलाका में चर्चा का विषय बना हुआ है। श्री महमूद के प्रयास से गोमिया रेलवे स्टेशन का एप्रोच रोड की स्वीकृति पहली बार मिली है, वर्षों से जर्जर लालबांध- नैनाटांड़ रोड का निर्माण कार्य शुरू करने में श्री महमूद का प्रयास चर्चा में है। 
                     स्वागत कार्यक्रम में रमेश मांझी, तालो देवी, प्रियंका देवी, महावीर मांझी, सावन मांझी,अम्बावती देवी के अलावा किसान सभा के प्रखंड संयोजक देवानंद प्रजापति, शाखा सचिव राजेश करमाली, चमन केवट, दशयी रविदास, बंधन महतो तथा महिला नेत्री पिंकी देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे। 
फोट इफ्तेखार महमूद का स्वागत करते ग्रामीण।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।